अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Jan-2023 03:59 PM
PATNA: बिहार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर मचे संग्राम के बीच जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अपने मिशन में लगे हुए हैं। आरसीपी लगातार लोगों से मुलाकात कर बिहार के विकास का खांका तैयार कर रहे हैं। इसके साथ उनकी नजर बिहार में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर भी है। नालंदा पहुंचे आरसीपी सिंह ने बिहार के पिछड़ेपन के लिए जाति और धर्म आधारित राजनीति को मुख्य कारण बताया है। वहीं उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उनकी अगली रणनीति क्या होगी, इसपर आरसीपी ने कहा कि समय आने पर सबकुछ लोगों के सामने आ जाएगा।
दरअसल,पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना के पुनपुन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। इस दौरान बिहार की बदहाली को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि आज बिहार कई क्षेत्रों में पीछे हो गया है। उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि जिन क्षेत्रों में बिहार पीछे है, उसपर विचार विमर्श हो और उसपर कार्य योजना बने और आगे चलकर उसपर कार्रवाई की जाए। आरसीपी सिंह ने बिहार के पिछड़ेपन के लिए जाति और धर्म आधारित राजनीति को मुख्य कारण बताया।
आरसीपी ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों में घूम घूमकर जनता से संवाद कर रहे हैं। बिहार की बेहतरी के लिए ही अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उनसे बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि जिन क्षेत्र में बिहार अबतक पीछे रहा है आने वाले समय में उसमें तेज गति से विकास होगा। वहीं इस दौरान आरसीपी सिंह नई पार्टी बनाने और बीजेपी के साथ जाने की चर्चा पर कहा कि कई तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं, लेकिन सही समय आने पर सबको पता चल जाएगा। वहीं उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर कहा कि मंत्री का बयान बिहार के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।