ब्रेकिंग न्यूज़

Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर

Home / news / बिहार में सियासी घमासान के बीच ममता बनर्जी ने नीतीश पर साधा निशाना,...

बिहार में सियासी घमासान के बीच ममता बनर्जी ने नीतीश पर साधा निशाना, तेजस्वी यादव के लिए कही बड़ी बात

27-Jan-2024 08:17 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के महागठबंधन सरकार में साफ तौर पर गांठ पड़ती दिखाई पड़ने लगी है। नेता भी बयानबाजी करने लगे हैं। इसको आप इस तरह समझ सकते हैं कि लालू-तेजस्वी के नीतीश कुमार काफी नाराज हो गए हैं। उसके बाद लालू यादव की बेटी के तरफ से नीतीश को लेकर जो तीखे तंज किए गए उससे रिश्ते बिल्कुल तल्ख़ हो गए और दरार काफी लंबा हो गया जिसे भर पाना अब लगभग मुमकिन नहीं है। ऐसे में अब इस पूरे मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नीतीश कुमार के बाहर निकलने से विपक्षी गठबंधन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। 


वहीं, बिहार में सियासी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बाहर निकलने से विपक्षी गठबंधन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह बातें तब कही है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने और भाजपा के साथ फिर से जुड़ने पर बिहार में पिछले दो दिनों से सियासत में हलचल मची हुई है। 


दरअसल, 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में एक कार्यक्रम से इतर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों की नजर में अपनी विश्‍वसनीयता खो दी है. वे अगर इस्तीफा देते हैं, तो तेजस्वी यादव के लिए बिहार में सुचारु रूप से काम करना आसान हो जाएगा।”


इसके अलावा  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय फंड जारी नहीं करने पर केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर रवैया कहीं से उचित नहीं है। केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। 


बताते चलें कि, ममता ने ही सबसे पहले गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा था कि सभी क्षेत्रीय दल एकजुट रहेंगे. इसके साथ ही भविष्य के भी सभी निर्णय लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही लिए जाएंगे।