ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति

बिहार में शीतलहर से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया कितना गिरेगा तापमान

बिहार में शीतलहर से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया कितना गिरेगा तापमान

13-Jan-2024 06:39 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में ठंड कहर बरपा रहा है। प्रदेश भीषण शीतलहर की चपेट में है। मोतिहारी में एक बच्चे की मौत के बाद ठंड को देखते हुए अलग -अलग जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद कर दिया है। वहीं, कोहरे की मार से ट्रेन और फ्लाइट सेवा बेपटरी हो गई है। ऐसे में अभी भी राज्य में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने के आसार हैं। अगले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही हैं। इसे देखते हुए लोगों को ठंड से बचने और सावधान रहने की हिदायत दी गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है।


मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक सिवान, छपरा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, बक्स,र भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में घने कोहरे के साथ मौसम शुष्क रहेगा।  पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद मैं भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।


इसके अलावा सूबे के दक्षिणी इलाके में भी अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर लोगों का अलर्ट किया है। अनुमान के अनुसार इन इलाकों में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  शुक्रवार को गया बिहार का सबसे सर्द जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि जिले में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पाया गया।  पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा को छोड़कर बिहार के 38 जिलों में से अधिकांश में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 10.3 डिग्री और दरभंगा का 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


उधर, मौसम की मार से फ्लाइट सेवा प्रभावित है। दिल्ली से पटना आने वाले 10 फ्लाइट्स कोहरा और पुअर विजिबिलिटी के कारण देर से पहुंचे। दो फ्लाइट्स को कैंसिल भी करना पड़ा जबकि पटना से उड़ान भरने वाले सभी मॉर्निंग फ्लाइट्स कम से कम 20 मिनट देरी से उड़े।