बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Jul-2024 06:52 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए बनी कमेटी अगले एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी। शनिवार को शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
दरअसल, शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए बनी कमेटी एक समेकित नीति बनाने पर काम कर रही है। शनिवार को हुई बैठक में शिक्षकों के सुविधाजनक पदस्थापन और शिक्षक पति-पत्नी को एक ही स्कूल में पदस्थापित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुआ है हालांकि कोई ठोस निर्णय अभी नहीं हो सका है। शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए यह कमेटी सिर्फ सुझाव दे सकती है, अंतिम निर्णय सरकार को ही लेना है।
बता दें कि राज्य के करीब साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का सरकार का प्लान है। राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने के बाद इन शिक्षकों का दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया जाएगा। कोई ठोस तबादला नीति नहीं होने के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं।
जिसको लेकर सरकार ने इसके लिए नीति बनाने का फैसला लिया। इसको लेकर पिछले दिनों एक हाई लेबल कमेटी गठित की गई जो जल्द ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। शिक्षकों के लिए तबादला नीति बनने के बाद उसे कैबिनेट से पास किया जाएगा और इसके बाद शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का काम शुरू हो जाएगा।