तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
23-Feb-2021 11:16 AM
PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा में आज मामला उठा तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेर लिया. तेजस्वी ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति क्या है इसकी पोल खुद राज्य के शिक्षा मंत्री ने सदन में जवाब देते हुए खोल दी है. देश के अंदर शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यों की जो इंडेक्सिंग की गई है उसमें बिहार नीचे से 5 में नंबर पर है.
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में सबसे ज्यादा स्कूलों के अंदर छात्रों का ड्रॉपआउट है. बिहार में हायर एजुकेशन की बदहाल स्थिति को लेकर भी तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा.
नेता प्रतिपक्ष की तरफ से सरकार के ऊपर निशाना साधे जाने के बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में शिक्षा की जो स्थिति है, उसको लेकर हमने तथ्यात्मक तौर पर सारी बातों को सदन में रखा है. इसके बाद आरोप लगाया कि बिहार में 15 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं उसके बावजूद शिक्षा व्यवस्था चौपट है.