ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

बिहार में शातिर चोरों की करतूत, SBI का ATM काट कर उड़ा लिए इतने लाख

05-Nov-2023 01:57 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने एसबीआई के एटीएम को काट कर करीब 35 लाख रुपए उड़ा लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को शातिर चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने एटीएम काटकर उसमें रखे करीब 35 लाख रुपए उड़ा लिए। स्थानीय लोगों और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला रही है। एटीएम का रख रखाव चेन्नई स्थित एक कंपनी करती है। पुलिस कंपनी के कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।