ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

बिहार में शराबबंदी और शिक्षा का हाल बेहाल! मंत्री चंद्रशेखर के गृह जिला में शराब पीकर स्कूल जाते हैं शिक्षक, ऐसे खुली पोल

बिहार में शराबबंदी और शिक्षा का हाल बेहाल! मंत्री चंद्रशेखर के गृह जिला में शराब पीकर स्कूल जाते हैं शिक्षक, ऐसे खुली पोल

25-Jul-2023 12:20 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बिहार में शराबबंदी का हाल बेहाल हो गया है। सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराबबंदी कानून का लगातार माखौल उड़ाया जा रहा है। शराब बेचने और पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के गृह जिला मधेपुरा से सामने आया है, जहां के शिक्षक शराब पीकर स्कूल जाते हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि तस्वीरें बयां कर रही हैं।


दरअसल, पूरा मामला चौसा प्रखंड के श्याम टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। सोमवार को स्कूल का हेडमास्टर प्रकाश राम शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने नशे में टल्ली हेडमास्टर का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान शराबी हेडमास्टर ने स्कूल में जमकर उत्पात मचाया। जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी हेडमास्टर कैसे नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा था, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


इलाके के लोगों का कहना है कि शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच चल रहे घमासान के कारण बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो गई है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले का जब यह हाल है तो राज्य के अन्य स्कूलों का भगवान ही मालिक है।