बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
29-Mar-2024 03:38 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: शराबबंदी वाले बिहार में शराब चोरी करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पांच पेटी शराब चोरी करने के आरोप में शराब माफिया ने युवक को इतना पीटा की उसकी जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को खेत में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के ग्यासुद्दीनपुर गांव की है।
मृतक की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव निवासी रामरेखा सहनी के बेटू शंभू सहनी के रूप में हुई है। मृतक शंभू सहनी के पिता रामरेखा सहनी ने आरोप लगाया है कि बोचहा थाना क्षेत्र के रहने वाले शराब कारोबारी राकेश राय ने उनके बेटे और गांव के ही एक अन्य युवक को पांच कार्टून शराब चोरी का आरोप लगाते हुए उठा लिया था और उनकी बेरहमी से पीटाई की। पिटाई के कारण शंभू की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
गेहूं के खेत में डेड बॉडी मिलने की खबर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाइवे से करीब 50 फिट की दूरी पर एक गेहूं के खेत में लोगों ने डेड बॉडी को देखा। डेड बॉडी से कुछ दूरी पर मृतक युवक की बाइक भी बरामद हुई है। शव की दशा देखकर ग्रामीण को समझते देर नहीं लगी की यह हत्या का मामला है। जिसके बाद लोगो ने घटना की जानकारी गयाघाट थाने की पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।