लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
31-Aug-2021 10:41 AM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : बिहार में एक बार फिर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने रैकेट चलाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही करीब आधार दर्जन लड़के-लड़कियां मौके से भागने में कामयाब रहे. फिलहाल पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सर सैयद कॉलोनी का है. अहियापुर और मिठनपुरा थाना की पुलिस को तलाशी लेने पर कमरे से नशीली दवाइयां, शराब और इंजेक्शन भारी मात्रा में बरामद हुए हैं. युवतियों को महिला और शराब माफिया को अहियापुर थाना में रखा गया है. युवक मिठनपुरा का रहने वाला बताया गया है. वह कई बार शराब के धंधा करने के आरोप में जेल जा चुका है. जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह अहियापुर इलाके में किराए के मकान में करीब छह महीने से सेक्स रैकेट चला रहा था.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, उस किराए के मकान में एक कस्टमर भी आया था. लेकिन इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया और जबरदस्ती कमरे का गेट खुलवाया गया. इस दौरान कई लोग वहां से भाग निकले, लेकिन दो युवती, एक नाबालिग और एक गिरोह के मास्टरमाइंड को दबोच लिया गया. थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि रैकेट चलाने के आरोप में सभी को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.