ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार में सेकंड फेज की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 2 पर त्रिकोणीय...

बिहार में सेकंड फेज की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 2 पर त्रिकोणीय मुकाबला; करीब 94 लाख वोटर्स करेंगे मतदान

26-Apr-2024 07:03 AM

By First Bihar

PURNIYA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। इस चरण में बिहार की 5 सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में वोटिंग हो रही है। इसमें 50 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 47 पुरुष और मात्र 3 महिला कैंडिडेट्स हैं। इस फेज में 2 सीटों पर त्रिकोणीय तो 3 सीटों पर सीधा  मुकाबला देखा जा रहा है। 


आयोग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 93 लाख 96 हजार 298 वोटर्स वोट करेंगे। इनमें 48,81437 पुरुष वोटर्स हैं और 45,14455 महिला वोटर्स हैं। वहीं थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 306 है। जबकि 2379 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 13,7773 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। इनके लिए कुल कुल 9,322 बूथ बनाए गए हैं।


वहीं, मतदान से पहले कल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को वीडियो संदेश जारी कर दूसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। लालू ने पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और बांका के लोगों से महागठबंधन के समर्थन में वोट मांगे। इनमें से तीन सीटों पर कांग्रेस तो दो पर आरजेडी चुनाव लड़ रही है।  


उधर, दूसरे चरण में आज जिन राज्यों में मतदान हैं, उनमें असम में 5 सीटों पर वोटिंग है। बिहार में 5 सीटों पर मतदान है। वहीं छत्तीसगढ़ (03), जम्मू एवं कश्मीर (01), कर्नाटक (14), केरल (20), मध्य प्रदेश (06), महाराष्ट्र (08), राजस्थान (13), त्रिपुरा (01), उत्तर प्रदेश (08) और पश्चिम बंगाल में 03 सीटों पर वोटिंग होगी। आज दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की राजनीतिक किस्मत दांव पर है। इनमें राहुल गांधी (कांग्रेस)- वायनाड, शशि थरूर (कांग्रेस) - तिरुवनंतपुरम, एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)- मांड्या, हेमा मालिनी (बीजेपी)- मथुरा,अरुण गोविल (बीजेपी)-मेरठ, ओम बिरला (भाजपा) -कोटा, भूपेश बघेल (कांग्रेस)-राजनांदगांव जैसे दिग्गज शामिल हैं।