ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: RCP की पैरवी कर रहे मुट्ठी भर JDU समर्थकों को मिला करारा जवाब, CM के खास व जाति के ही नेता ने कह दिया - चले थे नीतीश कुमार को 'फिनिश' करने.... JP Ganga Path: दो चरणों में होगा जेपी गंगा पथ का विस्तार, शेरपुर से कोईलवर तक बनेगी फोरलेन सड़क; कब से शुरू होगा काम? JP Ganga Path: दो चरणों में होगा जेपी गंगा पथ का विस्तार, शेरपुर से कोईलवर तक बनेगी फोरलेन सड़क; कब से शुरू होगा काम? Bihar Assembly Election : बिहार चुनाव में दुर्गति के बाद आरजेडी में सिर फुटौवल: पार्टी के बड़े नेता ने नेतृत्व के खिलाफ खोला मार्चा, टिकट बंटवारे में हुआ बड़ा खेल! Bihar High Alert: गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट पर बिहार, भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा सख्त; बॉर्डर पर विशेष पेट्रोलिंग Bihar High Alert: गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट पर बिहार, भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा सख्त; बॉर्डर पर विशेष पेट्रोलिंग Bihar Police Vacancy 2026: बिहार पुलिस में दरोगा की नई भर्ती, नोटिफिकेशन जारी; जानें कब और कहां करें अप्लाई Bihar News: गंगा जल बंटवारे में बिहार को पहली बार मिल सकती है हिस्सेदारी, 900 क्यूसेक पानी की अनुशंसा; जानिए.. क्या होगा असर? Bihar News: गंगा जल बंटवारे में बिहार को पहली बार मिल सकती है हिस्सेदारी, 900 क्यूसेक पानी की अनुशंसा; जानिए.. क्या होगा असर? Buxar road project : बक्सर को मिलेगा एक्सप्रेसवे कनेक्शन! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने का नया प्लान, शहर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

बिहार में सीट शयेरिंग डन, महाराष्ट्र-ओडिशा और पंजाब में कहां अटकी बात

बिहार में सीट शयेरिंग डन, महाराष्ट्र-ओडिशा और पंजाब में कहां अटकी बात

19-Mar-2024 07:13 AM

By First Bihar

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के तरफ से एक ओर राज्य सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मुहर लग गई। भारतीय जनता पार्टी बिहार में अब 17 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। यहां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड 16 सीटों पर लड़ेगी। इससे पहले पार्टी आंध्र प्रदेश में भी गठबंधन में सीट बंटवारा कर चुकी है। लेकिन फिलहाल भाजपा की  नजरें महाराष्ट्र, पंजाब और ओडिशा पर भी टिकी हुई हैं। यहां अभी तक फार्मूला सेट नहीं हो पाया है।


दरअसल,महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार कैंप) साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अब तक सीट बंटवारा नहीं हो सका है। यहां तीन सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है। इनमें बारामती, माढा और सतारा का नाम शामिल है। इससे पहले अटकलें थीं कि राज्य की 48 सीटों में से भाजपा 31, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना 13 और एनसीपी 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। फिलहाल, इस फॉर्मूले को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।


वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि, इस बार के लोकसभा चुनाव में लंबे समय के बाद ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की NDA में वापसी हो सकती है। साथ ही कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और बीजद के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तैयार हो चुका है, लेकिन कुछ समय पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कह दिया था कि बीजद के साथ गठबंधन की बात नहीं चल रही है। इस बयान के बाद वह दिल्ली भी गए थे। हालांकि, उन्होंने बताया कि वह चुनाव की तैयारियों के संबंध में दिल्ली पहुंचे थे।


इसके साथ ही भाजपा अपने पुराने साथी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, अब हाल ही में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अटकलों पर विराम लगा दिया था और कहा था कि भाजपा के साथ गठबंधन पर नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, उन्होंने भविष्य में साथ आने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया था। 


उधर, दक्षिण में लगातार विस्तार की कोशिशों में जुटी भाजपा को आंध्र प्रदेश में बड़ी सफलता मिली है। यहां भाजपा पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी, पवन कल्याण की जनसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि यहां टीडीपी 17, भाजपा 6 और जनसेना 2 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, विधानसभा चुनाव में भाजपा 10, जेएसपी 21 और टीडीपी 144 सीटों पर मैदान में उतरेगी।