Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
12-Nov-2023 04:42 PM
By First Bihar
GAYA: गया में दिवाली के दिन मां-बेटी का शव फंदे ले लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों का शव एक स्कूल से बरामद किया है। हत्या का आरोप मृतक महिला के दामाद पर लगा है। आरोपी दामाद ससुराल से कार की डिमांड कर रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास स्थिति एक जीएस पब्लिक स्कूल की है।
मृतक मां-बेटी की पहचान आमस थाना क्षेत्र के बभंडी गांव निवासी इंद्रदेव यादव की 30 वर्षीय पत्नी रूबी देवी और उसकी 6 साल की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पिता का आरोप है कि उसका दामाद कार की मांग कर रहा था। इसको लेकर वह रूबी देवी के साथ अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया करता था।
इसी बीच कार की डिमांड पूरी नहीं होने से नाराज आरोपी ने गला दबाकर मां-बेटी को मौत के घाट उतार दिया और शव को स्कूल में फांसी के फंदे से लटका दिया। स्कूल में मां-बेटी का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जट गई है।