ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में स्कूल के कर्मचारी पर एसिड अटैक, मैडम पर तेजाब फेंकने का आरोप

07-Jul-2024 09:40 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: बिहार में सरकारी स्कूल में काम करने वाले कर्मचारी पर साथ काम करने वाली मैडम ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया है। एसिड अटैक से शरीर का 75 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया है। आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना बिहार के समस्तीपुर जिले की है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। घायल सरकारी स्कूल के कर्मचारी की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी महेश पोद्दार के 38 वर्षीय पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती घायल शख्स ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में काम करता है। उसके साथ काम करने वाली मीरा मैडम ने उसका यह हाल किया है। 


घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति से पूछताछ की तब मीरा मैडम का नाम सामने आया है। अब पुलिस उस मीरा मैडम का पता लगाने में जुटी है जिसने उसका यह हाल किया है। लेकिन उस पर एसिड क्यों फेंका गया इसका जबाव उसने नहीं दिया। इस बात का भी पता पुलिस लगा रही है।