BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
31-Jul-2023 09:59 PM
By First Bihar
CHAPRA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है अब तो अपराधी पुलिस को ही निशाना बना रहे हैं। अपराधियों ने छपरा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। छपरा के बेखौफ अपराधियों ने जेल में ड्यूटी कर घर लौट रहे कक्षपाल को गोली मारी है।
अपराधियों ने छपरा मंडल कारा में तैनात कक्षपाल अनुज कुमार साह को दारोगा राय चौक के पास गोली मारी और मौके से फरार हो गये। जेल के चहारदीवारी से सटे ही सड़क पर सरेआम जेल कर्मी पर गोली दागकर अपराधी फरार हो गए। घायल कक्षपाल को उसके साथियों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि बीते दिनों बिहार के DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने साफ शब्दों में सभी जिलों के SP और थानेदारों से कहा था कि क्रिमिनल को नहीं दौड़ाओगे तो वो आपको दौड़ाएगा। चुन लो दोनों में से क्या करना है और मैं देखूंगा कि आप क्रिमिनल को दौड़ाते हो या नहीं। उनकी बात अब सामने आ रही है सूबे में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इनका मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है यही कारण है कि एक बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अब तो ये लोग पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
फर्स्ट बिहार के लिए छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट