Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
03-Oct-2023 11:48 AM
By First Bihar
KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां एक सत्ता की हनक देखने को मिली है। बिहार की सत्ता में भागीदार बनी आरजेडी के नेता ने सरेआम एक पीडीएस दुकानदार को गोली मार दी।पीडीएस दुकानदार दुकान पर चाय पी रहा था तभी आरजेडी का नेता वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पीडीएस दुकानदार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरजेडी नेता वहां से आराम से चलता बना। घटना कदवा थाना क्षेत्र के कुजिबना चौक है।
अपराधियों की गोली के शिकार हुए शख्स की पहचान डीलर राम प्रसाद राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात राम प्रसाद कुजिबना चौक पर एक चाय की दुकान में चाय पी रहा था इसी दौरान बाइक सवार आरजेडी का प्रखंड अध्यक्ष साकिर रजा और उनके सहयोगी ने अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दिया। गोलीबारी में रामप्रसाद राय दो गोलियां लगीं। एक गोली पेट में तो दूसरी उसके सीने में लगी है।
घायल अवस्था में डीलर को परिजनों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना को लेकर घायल डीलर के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है वहीं लोगों में दहशत का माहौल है।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही कदवा पुलिस दुर्गागंज स्वस्थ्य केंद्र पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है। घायल डीलर के भाई प्रमोद राय ने बताया कि उसका भाई चौक पर चाय पीने गया हुआ था, तभी आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष साकिर राजा अपने साथियों बनवा, सनवा, शौकत, नुरसाह के साथ वहां पहुंचा और मारपीट शुरू कर दिया और इसी बीच शकीर रजा ने गोली चला दिया।