ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CO संघ ने फूंका बगावत का बिगुल, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए BRSA के अधिकारी Bihar News: CO संघ ने फूंका बगावत का बिगुल, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए BRSA के अधिकारी Budget Session 2026 : विधानसभा में खूब हुआ लॉ-एंड-ऑर्डर का जिक्र, पढ़िए राज्यपाल के अभिभाषण की 5 बड़ी बातें Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र: गवर्नर के अभिभाषण के बीच विपक्ष ने नीट छात्रा मामले पर उठाया सवाल, राज्यपाल से जवाब दिलवाने की मांग Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026: राज्यपाल ने बताया बिहार में शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की संख्या, जानिए पूरा आकड़ा Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगा राज्यपाल का अभिभाषण; नीट छात्रा केस पर विपक्ष का प्रदर्शन Bihar Assembly Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ! राज्यपाल का अभिभाषण आज Bihar Budget Session : नीट छात्रा मामले पर विधानसभा के बाहर हंगामा, भाई वीरेंद्र ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार; तेजस्वी यादव के सत्र आने और नहीं आने के सवाल का भी दिया जवाब

बिहार : ससुर का था दूसरी औरत से चक्कर, पति का भी था अवैध संबंध, महिला ने किया विरोध तो कर दी हत्या

बिहार : ससुर का था दूसरी औरत से चक्कर, पति का भी था अवैध संबंध, महिला ने किया विरोध तो कर दी हत्या

22-Jan-2022 03:58 PM

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से खबर है जहां अवैध संबंध का विरोध करने पर गला दबाकर विवाहित की हत्या कर दी गई. वही ससुराल वाले का कहना है कि मृतक अंजुम ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है. बताया जा रहा है कि महिला के पति और ससुर का दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध था. इसका विरोध करने पर अक्सर उसे मारा पिटा जाता था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई.


मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र के भदौनी आजाद मोहल्ले का है जहां विवाहिता सलमा खातून उर्फ अंजुम की गला दबाकर हत्या कर दी गई. इस घटना पर मृतक के भाई गुलजार मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमशेर आलम ने बताया कि  उसके पति मोहम्मद शमशेर और ससुर मोहम्मद कयूम का दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध है. इसका विरोध करने पर अक्सर उसके साथ मारपीट भी की गई. ससुर का दूसरी महिला के साथ बहू ने वीडियो भी बना रखा था.  


फिलहाल महिला का पति सात-आठ महीनों से दुबई में है.  मृतक महिला के भाई के अनुसार अवैध संबंध का वीडियो बनाने के कारण ही बहन की गला दबाकर हत्या की गई है. उसके बहन के मारने के खबर उसके भैसुर मोहम्मद आजाद ने घर पर आकर सूचना दी कि बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जब उसके ससुराल पहुंचा तो देखा कि शव बिस्तर पर पड़ा है. उसने बताया कि छत की उचाई इतनी है कि कोइ फांसी लगाकर सुसाइड कर ले. इसलिए साफ है कि उसकी हत्या की गई है. वही ससुर को छोड़ कर परिवार के सभी सदस्य फरार है.


भाई ने बताया कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पिछले साल उसकी जीभी को भी जख्मी कर दिया गया था. ससुराल वालों ने मार डाला है. घटना के बाद मायके में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना के एसआई मोहम्मद इफ्तेखार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.