ब्रेकिंग न्यूज़

कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक

Home / news / बिहार: सासाराम और नालंदा में हिंसा के बाद तनाव, इंटरनेट बंद; पूरा इलाका...

बिहार: सासाराम और नालंदा में हिंसा के बाद तनाव, इंटरनेट बंद; पूरा इलाका छावनी में तब्दील

01-Apr-2023 08:41 AM

By First Bihar

NALANDA: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार को बिहार के सासाराम और नालंदा में भड़की हिंसा के बाद अब स्थिति काबू में है. इसको लेकर सभी सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. वही फिलहाल दोनों जिलों को पुलिस छावनी में तब्दील कर हो गया है. और दोनों जिलों में धारा 144 लागू है. और साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है.


बता दें पुलिस ने नालंदा में देर रात फ्लैग मार्च निकालकर स्थिति का जायजा लिया. इस मौके पर आईजी राकेश राठी और कमिश्नर कुमार रवि, डीएम शशांक शुभंकर और SP अशोक मिश्रा मौजूद रहे. साथ ही देर रात बैठक भी हुई. दंगा नियंत्रण वाहन, वज्र वाहन सहित दर्जनों विभागीय वाहन मौके पर मौजूद हैं. पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है. इंटरनेट सेवा अभी तक बहाल नहीं हुई है.


दरअसल, रामनवमी के मौके पर गुरुवार को जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. देर रात को हुए भारी तनाव के बाद आज उपद्रवियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर का इलाका रणक्षेत्र में बदल गया. मौके पर पहुंची पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी है. डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश कर रहा है. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.


तनाव के कारण सासाराम के कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी, नवरत्न बाजार में पूरी तरह से दुकानें बंद हो गई हैं. वहीं उपद्रवियों ने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक हाला नियंत्रण में हैं लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है. ईट और पत्थर से इलाके की सड़कें पूरी तरह से पट गई हैं. शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. एहतियात के तौर पर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है. इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.