BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
19-Feb-2023 04:36 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में रविवार को दो ट्रकों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरसो तेल से भरा टैंकर लीक हो गया। लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई की टैंकर में सरसो तेल लोड है, उसके बाद तेल लूटने की होड़ मच गई। लोग बाल्टी और केन लेकर दौड़ गए और जिसको जितना बन सका वह तेल लूटकर ले भागा। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
दरअसल, रविवार की दोपहर को NH-28 पर बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव के पास दो ट्रकों में सीधी टक्कर हो गई। मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रहे सरसो तेल से लदे टैंकर की टक्कर ताजापुर की ओर से मुजफ्फरपुर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक से हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रकों में हुई टक्कर के कारण सरसों तेल से लोड टैंकर से तेल बहने लगा। जिसे देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और सरसों तेल लूटने लगे।
तेल की लूट की जानकारी पूरे इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ इक्कठा हो गई और अपने अपने डिब्बे में तेल जमा करने लगे। सड़क से जा रहे राहगिरों द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बावजूद पुलिस टीम काफी देर से मौके पर पहुंची, जिसका फायदा उठाते हुए लोगों ने जमकर लूट मचाई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया और टैंकर को कब्जे में ले लिया हालांकि तबतक सैकड़ों लीटर तेल लोग लूट चुके थे।