ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बिहार में सरकारी स्कूल बन गया रणक्षेत्र: हेडमास्टर ने शिक्षक को मारा चांटा, गाली-गलौज कर जान मारने की भी दी धमकी, देखिये वीडियो

24-Jul-2023 07:48 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: बिहार के सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए केके पाठक हर रोज सरकार का डंडा चला रहे हैं. फिर भी ऐसे कारनामे सामने आ रहे हैं, जिससे बिहार के शिक्षा विभाग की जमकर फजीहत हो रही है. अब एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सरकारी स्कूल का हेडमास्टर अपने एक सहयोगी शिक्षक को सरेआम चांटा मार रहा है. वीडियो में स्कूल का हेडमास्टर गाली गलौज करते हुए शिक्षक को जान मारने की भी धमकी दे रहा है.


सोशल मीडिया पर बिहार के स्कूल का ये वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस वीडियो में जो दिख रहा है, वह किसी शिक्षण संस्थान के लिए शर्मनाक है. वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल के हेडमास्टर और शिक्षक में पहले जुबानी बहस होती है. उसी दौरान हेडमास्टर अपने सहयोगी शिक्षक को एक जोरदार चांटा मार देता है. उस वक्त वहां कई महिला शिक्षिकाओं के साथ साथ दूसरे लोग भी मौजूद हैं. महिला शिक्षिकायें किसी तरह बीचबचाव कर हेडमास्टर को उस शिक्षक से दूर करती हैं, जिसे चांटा मारा गया है.


इसी दौरान हेडमास्टर गाली गलौज के साथ शिक्षक को जान मारने की धमकी भी दे रहा है. दोनों ओर से जमकर बहस भी हो रही है. ये सब स्कूल के ऑफिस में हो रहा है. काफी देर तक ये विवाद होता दिख रहा है. हालांकि गाली से लेकर जान मारने की धमकी हेडमास्टर की ओर से ही दिया जा रहा है. 


कटिहार का है वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह बिहार के कटिहार जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सर्वोदय कुर्सेला का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में चांटा मारने वाले हेडमास्टर का नाम चंद्रशेखर आचार्य बताया जा रहा है. हालांकि इस वीडियो पर अब तक शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.