ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / बिहार सरकार की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट: प्रवासी बिहारियों को लेकर चौंकाने वाले आकड़ें,...

बिहार सरकार की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट: प्रवासी बिहारियों को लेकर चौंकाने वाले आकड़ें, जानिए किस क्लास में कितने पढ़े -लिखे लोग

07-Nov-2023 12:45 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।भाजपा के विधायकों ने कुर्सी उठा ली। वहीं, सत्र शुरू होते ही सरकार ने सदन के पटल पर जाति आधारित गणना का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश कर दी गई। इस रिपोर्ट की कॉपियां सभी विधायकों को बांटी गई है। इस आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल आबादी का केवल 1.22 फीसदी लोग ही बाहर रहते हैं। 

 

दरअसल, नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा में जाति एवं आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश कर दी। इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की करीब 1.22 फीसदी लोग ही बाहर रहते हैं। जबकि सरकार के तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 94.28 फीसदी लोग बिहार में रह रहे हैं। इन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं है। बिहार में आबादी की शैक्षणिक स्थिति का जो रिपोर्ट आया है उसके अनुसार प्रवासी बिहारियों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस आकड़ें के अनुसार बिहार में महज 1.22 फीसदी लोग ही बाहर रहते हैं। 


इसके आलावा सरकार की रिपोर्ट यह कह रही है कि बिहार में परिवारों की आवासीय स्थिति जिसमें पक्का मकान 2 या 2 से अधिक कमरा वाला परिवार 36.76 फीसदी है। इसके अलावा पक्का मकान एक कमरा वाले परिवार  22.37 फीसदी है। उसी तरह खपरैल /टीन छत वाले परिवार 26.54 फीसदी है। इसके साथ ही झोपड़ी में रहने वाले परिवार की संख्या 14.9 फीसदी परिवार है। इसके साथ ही आवासहीन परिवार 0.24 फीसदी है। 


इस सरकारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार की 22.67 आबादी के 1 से 5 वीं तक की शिक्षा ग्रहण कर पाई है। वहीं वर्ग 6 से 8 तक की शिक्षा 14.33 फीसदी आबादी के पास है। बिहार सरकार के रिपोर्ट के अनुसार वर्ग 9 से 10 तक की शिक्षा 14.71 फीसदी आबादी के पास है। वहीं वर्ग 11 से 12 तक की शिक्षा 9.19 फीसदी आबादी को नसीब हो पाया है।  वहीं ग्रेजुएट की शिक्षा बिहार की मात्र 7 फीसदी जनता को नसीब हो पाया है।