ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / news / बिहार में सर्दी का सितम जारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

बिहार में सर्दी का सितम जारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

09-Jan-2024 07:01 AM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में सर्दी का सितम जारी है। बढ़ती ठंड और कनकनी के कारण सुबह और शाम के वक्त लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में स्कूलों का समय बदल गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने शीतलहर और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार प्रचंड ठंड को लेकर अलर्ट किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जनवरी से पछुआ के प्रभाव से कनकनी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। राज्य के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। वहीं आगामी 11 जनवरी तक कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहने का पूर्वानुमान है।


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण बिहार के जिलों में 12 जनवरी से पछुआ का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ेगी और कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात भी बन सकते हैं।पटना समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में सोमवार को गिरावट आई। इससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है हालांकि अब भी कई शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में मौम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।