ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

बिहार में शराबबंदी की खुली पोल, डॉक्टर की गाड़ी से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

04-Sep-2024 05:28 PM

By AJIT

JEHANABAD: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीने और बेचने की मनाही है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब के धंधेबाज तस्करी के लिए रोज नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं। शराबबंदी वाले बिहार में इस बार डॉक्टर की गाड़ी से विदेशी शराब की बड़े खेप बरामद किया गया है। 


जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड से आ रही एक बोलेनो कार जिस पर डॉक्टर का स्टीकर लगा है से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और कैन बियर पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि इसमें शराब तस्कर भागने में सफल रहा इस मामले में जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बलेनो गाड़ी पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और कैन बियर को गया के रास्ते जहानाबाद होते हुए पटना ले जाया जा रहा है..


 इस सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने उस गाड़ी का मई हाल्ट के समीप से ही पीछा करना शुरू किया और उसको बभना बाईपास के समीप पुलिस ने उस गाड़ी को पकड़ा जिस पर कल 1046 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया हालांकि पुलिस को देखते हैं गाड़ी चला रहा शराब तस्कर गाड़ी से कूद कर भाग गया गाड़ी और शराब को पुलिस थाने लाकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।