ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जेडीयू नेता शराब तस्करी करते गिरफ्तार

11-Sep-2024 05:46 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों मना है। इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा का है जहां शराब की तस्करी कोई और नहीं बल्कि जेडीयू नेता कर रहा था। 


पुलिस ने शराब की तस्करी करते जेडीयू नेता को धड़ दबोचा है। जेडीयू नेता की पहचान पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में हुई है। जिसके पास से शराब की बड़ी खेप बरामद हुआ है। बिहार थाने की पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही बिहार थाने की पुलिस ने अम्वेर मोड़ में छापेमारी की जहां से 292,32 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया। 


वही मौके से अस्थावां के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद सहित 14 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 लाख 88 हजार रुपये कैश बरामद किया गया। वही तास के पत्तों को भी बरामद किया है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि शराब की तस्करी के साथ-साथ यहां जुआ भी खेला जाता था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image