बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
01-Sep-2024 08:54 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून के तहत शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़े जा रहे हैं।
कुछ महीने जेल में रहने के बाद फिर बाहर आकर शराब के धंधे में जुड़ जाते हैं और शराब की तस्करी करते हैं। दूसरे राज्यों से विदेशी शराब को बिहार लाया जाता है और उसे विभिन्न जगहों पर बेचा जाता है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां लावारिस हालत में एक ट्रक को जब्त किया गया। ट्रक में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टॉल टैक्स के पास से ट्रक को जब्त किया गया है।
मुजफ्फरपुर के जैतपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक ट्रक मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग से गुजरने वाली है। इस सूचना के बाद थानेदार ने पुलिस की टीम बनाई। तभी अचानक जैतपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर छपरा मुख्य मार्ग के पोखरैरा टॉल टैक्स के पास लावारिस हालत में एक ट्रक पर पुलिस की नजर गई। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तब देखा की पूरा ट्रक अवैध शराब से भरा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर ट्रक को जब्त कर अपने साथ थाने ले गयी। फिलहाल ट्रक में लदे विदेशी शराब की गिनती की जा रही है। जिसकी कीमत लाखों रूपये बतायी जा रही है।