ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार में शराब के लिए कितना उत्पात: लोगों ने फिर थाने पर हमला किया, पुलिस को देख नदी में कूदे युवक की मौत के बाद हंगामा

25-Oct-2022 08:56 PM

MOTIHARI: बिहार में शराब के नाम पर आखिरकार कितना उत्पात होगा? अब पूर्वी चंपारण जिले में शराब के फेरे में एक युवक की मौत के बाद नाराज लोगों ने थाने पर हमला कर दिया. लोगों के हमले में थाने में तैनात एक जमादार का सिर फट गया है. इसके बाद अब पुलिस पूरे गांव को गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गयी है. तीन ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जिनके खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। 


वाकया पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बड़ा बैसाहा गांव की है. गांव में अचानक से उत्पाद विभाग की टीम पहुंची और छापेमारी करने लगी. उत्पाद विभाग की टीम ने एक युवक का पीछा करना शुरू कर दिया. उत्पाद विभाग के कर्मचारी पुलिस वर्दी में थे लिहाजा लोगों ने समझा कि पुलिस उन्हें पकड़ रही है. ऐसे में घबराया युवक भागने लगा और डर कर नदी में छलांग लगा दिया. इससे उसकी मौत हो गयी।


भाग खड़े हुए उत्पाद अधिकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि मरने वाला युवक 18 साल का नीतीश सहनी था. उसका शराब से कोई लेना देना नहीं था. लेकिन जब उसने देखा कि पुलिस पीछा कर रही है तो वह भागने लगा. डर से ही उसने नदी में छलांग लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. युवक के नदी में छलांग लगाने के बाद उत्पाद अधिकारी औऱ पूरी टीम वहां से भाग खड़ी हुई. स्थानीय लोगो ने युवक को नदी से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और नितेश के शव को लेकर चकिया थाना पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया।


पुलिस के इंकार के बाद थाने पर हमला

स्थानीय लोग छापेमारी करने गयी पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. लेकिन चकिया थाने से छापेमारी से साफ इंकार कर दिया. दरअसल चकिया थाने की पुलिस को उत्पाद विभाग की छापेमारी का पता ही नहीं था. पुलिस के इंकार के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया. उन्होंने थाने पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक एएसआई के सिर फट गया. लोगों का गुस्सा देख बगल के मेहसी थाने से भी पुलिस टीम को वहां बुलाया गया. चकिया और मेहसी थाना की पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 


अब पुलिस पूरे गांव की गिरफ्तारी में जुटी

पुलिस ने नाराज लोगों को पहले शांत किया फिर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ संगीन धारा में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने दर्जनों और ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पूर्वी चंपारण के एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि थाना पर हमला करने के मामले में फिलहाल तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं थानेदार ने बताया कि पुलिस को उत्पाद विभाग की छापेमारी की कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन लोगों ने थाने पर ही हमला कर दिया. हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।