RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
08-Mar-2024 10:17 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। आरोपी पति पत्नी के मायके में अधिक दिन रूक जाने से नाराज था। जैसे ही पत्नी वापस ससुराल पहुंची आरोपी पति ने झगड़ा शुरू कर दिया और इसी दौरान पीट-पीटकर पत्नी की जान ले ली। घटना बिथान थाना क्षेत्र के वेजोर सराकत गांव की है।
मृतक महिला की पहचान राजनारायण सिंह की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजनारायण सिंह की अलौली थाना क्षेत्र के हैथमन गांव निवासी नंदकिशोर प्रसाद की बेटी सुनीता देवी से शादी हुई थी। मां के निधन के बाद सुनीता श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए मायके गई थी। गुरुवार को जब वह मायके से वापस ससुराल लौटी तो आरोपी पति उससे अधिक दिन मायके में रूकने को लेकर झगड़ा करने लगा।
देखते ही देखते बात बिगड़ गई और आरोपी पति ने सुनीता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।