ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / बिहार में सफर और होगा आसान: 2024 में तैयार हो जायेगा औंटा- सिमरिया...

बिहार में सफर और होगा आसान: 2024 में तैयार हो जायेगा औंटा- सिमरिया के बीच 6 लेन का नया पुल, खगड़िया- सिमरिया NH पर जल्द दौड़ेंगे वाहन

09-Feb-2023 07:38 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के लोगों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब राज्य्वासियों का  सफर औऱ आसान होने वाला है। गंगा नदी पर औंटा और सिमरिया के बीच 6 लेन का नया पुल अगले साल बनकर तैयार हो जायेगा। इसके साथ ही सिमरिया से खगड़िया तक फोरलेन एनएच का निर्माण भी अगले साल तक पूरा कर लिया जाएगा। अगले साल से इन सड़कों पर वाहन दौड़ने लगेंगे। वहीं इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण पूरा होने पर महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा। इसके साथ ही साथ उत्तर से दक्षिण बिहार आने-जाने वालों को सुविधा होगी। 


मिली जानकारी के मुताबिक, औंटा-सिमरिया सिक्सलेन गंगा पुल का एप्रोच सहित करीब 8.15 किमी लंबाई में करीब 1161 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण हो रहा है. इसका निर्माण अगस्त 2018 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2022 में पूरा होने की संभावना थी।  लेकिन, बीच में आए कोराना संकट के कारण काम अटकने की वजह से निर्माण में देरी हुई। हालांकि, अब इसे अक्टूबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। 


वहीं,  सिमरिया से खगड़िया एनएच-31 को करीब 60.23 किमी लंबाई में करीब 567 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है। इसे बनाने के लिए एजेंसी को अक्टूबर 2016 में परमिशन दी गई थी और इसे अप्रैल 2019 में पूरा होने की संभावना थी। हालांकि इस सड़क के बनने में पहले जमीन अधिग्रहण  का मामला फंसा और उसके बाद में कोरोना संकट की वजह से देरी हुई। ऐसे में अब इस सड़क को पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2023 तय की गई है, लेकिन 2024 में सड़क निर्माण होने की संभावना बताई जा रही है। 


आपको बताते चलें कि,  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहारवासियों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य में सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण जिले में एनएच-227एफ चकिया-बैरगिनिया का करीब 37 किमी लंबाई में दो लेन पेव्ड सोल्डर के साथ निर्माण करने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार को करीब 610.78 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इस सड़क के बन जाने से बैरगनिया से होकर नेपाल सीमा तक जाने में आसानी होगी। मंत्रालय से इस सड़क की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण एजेंसी द्वारा इसी महीने से निर्माण शुरू किये जाने की संभावना है। साथ ही इस सड़क को 2024 तक बनकर तैयार होने की संभावना है।