बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
21-May-2024 08:21 AM
By First Bihar
HAJIPUR : हाजीपुर में पांचवें चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद बवाल शुरू हो गया है। वोटिंग के बाद ईवीएम को आरएन कॉलेज में बने वज्रगृह में रखने के लिए ले जा रहे वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने के बाद गुस्साए लोगों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर हमला बोल दिया। हादसे में घायल युवक और दो बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजापाकर थानाक्षेत्र के फरीदपुर गांव में हुए इस हादसे में घायलों की पहचान महुआ थानाक्षेत्र के ताजपुर बुजुर्ग निवासी बिपुल कुमार, अंकित और आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चाचा और उनके दो भतीजे बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे, तभी फरीदपुर के पास ईवीएम ले जा रहे वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों और घायलों के परिजनों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी को घेर लिया और उसपर हमला बोल दिया। ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और महुआ एसडीपीओ ने पहुंचकर हालात को काबू में कर लिया है।