ब्रेकिंग न्यूज़

‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग

Home / news / बिहार में सड़क हादसे में मौत के बाद भारी बवाल : गुस्साए लोगों...

बिहार में सड़क हादसे में मौत के बाद भारी बवाल : गुस्साए लोगों ने हाईवा को लगाई आग : भीड़ ने पुलिस और मीडियाकर्मियों पर बोला हमला

29-Jun-2024 01:07 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI : इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने उस हाईवा को भी आग के हवाले कर दिया जिसके ठोकर से शख्स की मौत हुई है भीड़ ने सड़क पर उतर कर जमकर उपद्रव मचाया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और मीडियाकर्मियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा है। भीड़ ने पुलिस टीम और मीडियाकर्मियों पर भी हमला बोल दिया है। 


दरअसल, जमुई के झाझा थानाक्षेत्र के सती घाट गैस गोदाम के पास एक तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा में आग लगा दी और जमकर हंगामा मचाया।


उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद झाझा पुलिस मौके पर पहुंची, तभी गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। मृतक की पहचान बलियाडीह पंचायत के टहवा गांव निवासी नियाज अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक नियाज अंसारी झाझा थाने का निजी वाहन चालक था। वहीं कवरेज करने के दौरान आक्रोशित भीड़ में मीडियाकर्मियों के साथ भी हाथापाई भी की है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।