विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
23-Aug-2022 04:55 PM
PATNA: बिहार में बडे संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव नियम औऱ प्रावधानों के खिलाफ है. लिहाजा वे अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर रहे हैं. अध्यक्ष ने कहा कि वे इस्तीफा भी नहीं देंगे।
बता दें कि पिछले बिहार में नीतीश-तेजस्वी की सरकार बनने के दिन ही यानि 10 अगस्त को बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भाजपा के हैं. सूबे में जब जेडीयू-राजद औऱ कांग्रेस की नयी सरकार बनी को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया गया. जो संवैधानिक नियम हैं उनके मुताबिक अगर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो नोटिस के 14 दिनों के अंदर उस पर चर्चा औऱ वोटिंग करानी होती है.
इस बीच ये चर्चा चल रही थी कि चूंकि सदन में बीजेपी बड़े अंतर से अल्पमत में है इसलिए विधानसभा अध्यक्ष खुद पद से इस्तीफा दे सकते हैं. लेकिन अध्यक्ष खामोशी से बैठे रहे. लिहाजा कई तरह की चर्चायें शुरू हो गयी थी. आज अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सबसे बड़ा दांव खेल दिया. विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव नियमों के अनुकूल नहीं है इसलिए वे इसे खारिज कर रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे इस्तीफा भी नहीं देने जा रहे हैं.
संवैधानिक संकट की स्थिति
स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कल सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होगी. सदन में पहले सरकार का काम होगा. यानि सरकार को जो बहुमत हासिल करना है उसकी प्रक्रिया होगी. उसके बाद आगे कोई बात होगी. अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को कोई वोटिंग नहीं होगी.
उधर विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने भी अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के एलान के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव नियमों के तहत लाया गया है और उस पर 14 दिनों के अंदर चर्चा औऱ वोटिंग कराना होगा. लिहाजा 24 अगस्त को जब विधानसभा की कार्रवाई होगी तो स्पीकर विजय कुमार सिन्हा अपने आसन पर नहीं बैठ सकते.
विधानसभा के उपाध्यक्ष कह रहे हैं कि स्पीकर आसन पर नहीं बैठ सकते. उधर, स्पीकर कह रहे हैं कि आसन पर वे ही बैठेंगे और अविश्वास प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं होगी. उसे खारिज किया जा चुका है. ऐसे में संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न होती जा रही है. कल यानि 24 अगस्त को विधानसभा में क्या होगा ये देखना दिलचस्प होगा.