अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Jan-2023 07:53 PM
PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय लोजपा का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो चुका है। कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी को जनसरोकर और जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। रालोजपा राज्य में संघर्ष करने से पीछे भाग रही है। राष्ट्रीय लोजपा का संगठन और सदस्यता अभियान कागजो में सिमट कर रह गया है।
श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोजपा के द्वारा सदस्यताअभियान चलाने का ग़लत दावा पेश किया जा रहा है । राष्ट्रीय लोजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से कार्यकर्ताओं का विश्वास खो चुका है , राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली में रहकर एनडीए को मजबूत करने की बात कह रहे हैं जबकि धरातल पर राष्ट्रीय लोजपा का संगठन कहीं भी नहीं है राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनडीए को मजबूत करने के बजाय अपने पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपनी ऊर्जा लगाते तो एनडीए को बड़ी मजबूती बिहार में मिल सकती थी लोक जनशक्ति पार्टी को तोड़ने के बाद राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज तक किसी भी जिला में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के रूप में नहीं गए ।
राष्ट्रीय लोजपा के गठन के बाद आज तक बिहार के किसी जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ना ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कोई भी बैठक की, ना ही आज तक वे किसी भी जिला में पार्टी के सम्मेलन में भी शामिल हुए । कार्यकर्ताओं के घटते विश्वास और राष्ट्रीय लोजपा से कार्यकर्ताओं की बढ़ती दूरी के कारण राष्ट्रीय लोजपा को ठंड का बहाना बनाकर पटना में अपना बैठक को स्थगित करना पड़ा जबकि सभी राजनीतिक दल इसी ठंड में राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं और अपने पार्टी के संगठन को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपने पार्टी के कार्यक्रमों में लगे हुए हैं । यहां तक की मौजूदा समय में ही कई राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक यात्रा भी निकाल रहे हैं।
पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने आगे कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा की स्वर्गीय रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटे और लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरह से राज्य में एकीकृत होकर एनडीए गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में फिर से लगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार को सत्ता से हटाकर विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी सरकार का गठन एनडीए के नेतृत्व में हो , इसी दिशा में राष्ट्रीय लोजपा के जितने भी ऐसे नेता और कार्यकर्ता जो पूरी तरह से दरकिनार कर दिए गए हैं उनको साथ लेकर मजबूत पहल करेंगे ।