EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
04-Jun-2023 07:36 PM
By AJIT
BHAGALPUR: बिहार में गंगा नदी पर बन रहा 1716 करोड़ का पुल आज रेत की दीवार की तरह ध्वस्त हो गया. गंगा नदी पर भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी के बीच बन रहा फोरलेन पुल ऐसे ढ़हा जैसे इसे ताश के पत्तों से खड़ा किया गया था. पिछले साल इसी पुल का स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया था. 2014 से ही बन रहे इस पुल को पूरा करने की समय सीमा 6 दफे फेल हो चुकी थी. आज पूरा पुल की ध्वस्त हो गया.
6 बार पुल को पूरा करने की समयसीमा फेल होने के बाद बिहार सरकार ने एलान किया था कि इसी महीने यानि जून 2023 में पुल का काम पूरा हो जायेगा. लेकिन पुल पूरा नहीं हुआ बल्कि पूरी तरह ध्वस्त हो गया. हजारों ग्रामीणों के सामने पुल गिरना शुरू हुआ. लोग सकते में आ गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पुल गिरना शुरू हुआ उस वक्त उसके उपर कई आदमी काम कर रहे थे. ग्रामीण बड़ी तादाद में मजदूरों के मरने की आशंका जता रहे हैं. हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोग हताहत हुए है.
बता दें कि राज्य सरकार ने सातवीं बार इस पुल को पूरा करने की डेडलाइन इसी जून की तय की थी. इसी महीने में पुल का काम पूरा करने की समय सीमा तय की गई थी.
पिछले साल ढ़ह गया था स्ट्रक्चर
राज्य सरकार ने अगुवानी घाट पुल को बनाने का काम एसपी सिंगला कंपनी को दे रखा था. पिछले साल 30 अप्रैल, 2022 को इस पुल के पाया संख्या 405 और 6 के बीच सुपर स्ट्रक्चर हवा के झोंके में गिर गया था. उस वक्त ही इस पुल के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे. लेकिन राज्य सरकार ने एसपी सिंघला कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं की. कंपनी को पुल का काम पूरा करने के लिए और समय दे दिया गया.
बता दें कि 23 फरवरी, 2014 को खगड़िया में अगुवानी घाट पुल के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई थी. 9 मार्च, 2015 को पुल का काम शुरू करने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने इसके कार्यारंभ का उद्घाटन किया था. तब सरकार ने कहा था कि मार्च 2019 तक पुल का काम पूरा कर लिया जायेगा. लेकिन उस वक्त तक 25 फीसदी काम भी सही से नहीं हो पाया था. इसके बाद राज्य सरकार ने मार्च, 2020 तक समय सीमा बढ़ाई थी. फिर समय सीमा बढ़ाकर मार्च, 2022 की गई. इसके बाद जून 2022 तक समयसीमा बढ़ाई गई, लेकिन इस बीच सुपर स्ट्रक्चर गिर गया. इसके बाद दिसंबर, 2022, फिर मार्च 2023 और आखिरकार जून 2023 तक समयसीमा बढ़ायी गयी. 4 जून 2023 को पूरा पुल की ध्वस्त हो गया.
#Bihar रेत की दीवार की तरह गिरा गंगा नदी पर बन रहा अगुवानी घाट पुल. भागलपुर के सुलतानगंज से खगडिया के अगुवानी घाट के बीच बन रहा था पुल. 1717 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल. #BiharNews #BreakingNews #Corruption #नीतीश #Lalu #NitishKumar pic.twitter.com/nyYW2zH0vt
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 4, 2023