Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
16-Feb-2024 01:56 PM
By mritunjay
ARWAL: रील बनाने का नशा युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में कानून का भी खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है। हथियार के साथ रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन भी ले रही है बावजूद इसके ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां कट्टा के साथ रील बनाना दो लड़कों को भारी पड़ गया।
दरअसल, परासी थाने की पुलिस ने थाना गेट के पास वाहन जांच के दौरान एक देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी विद्या सागर के निर्देश पर शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा संपन्न कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। परासी थाना के गेट के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लड़कों को रोका।
पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो कट्टा के साथ बनाई गई रील उनके मोबाइल में कैद था। पुलिस ने सख्त पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर कामता मठिया गांव से देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सोनू कुमार एवं अमरजीत कुमार दोनों कामता मठिया गांव के ही रहने वाले हैं। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपित को जेल भेज दिया है।