सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Aug-2024 11:04 AM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में लगातार हो रही रेप की घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। जिले में रेप की दो वारदातों मे पुलिस को सकते में ला दिया है। बदमाशों ने जहां एक और एक 40 वर्षीय महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है तो दूसरी तरफ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई है। दोनों ही घटनाएं धरहरा थाना क्षेत्र में घटी हैं।
जानकारी के अनुसार, धरहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की बीती रात एक 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मे आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला घर मे सो रही थी, तभी गांव के ही पडो़सी युवक ने बलपूर्वक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं बुधवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी लड़की के पड़ोस का ही रहने वाला युवक है। परिजन बताते हैं कि पीड़िता शौच के लिए गई हुई थी, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी को तलाश कर रही है।