ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच BJP विधायक का बड़ा बयान, भाजपा से...

बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच BJP विधायक का बड़ा बयान, भाजपा से हाथ मिलाएंगे नीतीश

25-Jan-2024 09:19 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां बीजेपी विधायक का बड़ा बयान दिया है। बीजेपी विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिन का इंतजार कीजिए बिहार में बड़ा बदलाव होगा। नीतीश कुमार से बातचीत फाइनल स्टेज में है। 


उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी से हाथ मिलाएंगे। ऐसा करने का कारण भी उन्होंने बताया कहा कि जेडीयू के कुछ विधायक आरजेडी में जा रहे थे इसलिए जेडीयू की ओर से यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 


वही दिल्ली में अमित शाह के आवास पर भाजपा की अहम बैठक हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, क्षेत्रीय नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन के महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, सम्राट चौधरी, रेणु देवी, सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद सहित सहित बीजेपी नेताओं को अपने आवास पर बुलाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अमित शाह के आवास पर पहुंच चुके हैं। अमित शाह और जेपी नड्डा की उपस्थिति में बीजेपी की अहम बैठक दिल्ली में हो रही है। 


इससे पहले सभी नेता बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के घर पर गये थे। जहां सभी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक हुई। विनोद तावडे के आवास पर हुई बैठक के बाद तमाम बीजेपी नेता अमित शाह के आवास के लिए रवाना हुए। जहां अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी की बड़ी बैठक हो रही है।


बिहार में सियासी हलचल के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का केरल दौरा रद्द हो गया है। 27 जनवरी को उन्हें केरल जाना था लेकिन अचानक उन्हें केरल दौरे को रद्द करना पड़ा। वही बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का मुंबई दौरा भी रद्द हो गया है। समस्तीपुर से उन्हें पटना बुलाया गया है। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से बात की है।