ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

कोरोना महामारी में राजभवन को सूचना दिए बगैर गायब हैं 8 कुलपति, मुख्यालय छोड़ने वाले ज्यादातर उत्तर प्रदेश के

कोरोना महामारी में राजभवन को सूचना दिए बगैर गायब हैं 8 कुलपति, मुख्यालय छोड़ने वाले ज्यादातर उत्तर प्रदेश के

15-Apr-2020 09:47 AM

PATNA: कोरोना संकट के बीच 8 कुलपतियों की मौज हो गई है. वह बिना राजभवन को सूचना दिए ही गायब हो गए है. जब सभी से लोकेशन पूछा गया तो कोई जवाब नहीं दिए. जो गायब कुलपति है वह सबसे अधिक यूपी के रहने वाले हैं

नियमों की उड़ाई धज्जियां

कोरोना के आड़ में इन कुलपतियों ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी. बताया जा रहा है कि जो नियम है उसके अनुसार कोई भी कुलपति मुख्यालय तब छोड़ सकता है जब वह उसके बदले किसी को चार्ज दे. इसकी अनुमति उसको मुख्यालय से मिले. तब ही वह मुख्यालय छोड़ सकता है, लेकिन इन कुलपतियों ने नहीं माना. 

2 को छोड़कर किसी ने नहीं की ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था

सभी कुलपतियों से लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में पूछा गया, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए. जो वेबसाइट है कि उस पर छात्रों के पढ़ाई के लिए कुछ भी अपलोड नहीं किया गया है. इसमें से सिर्फ पटना विवि और ललित नारायण विवि की वेबसाइट पर ही ई कंटेंट मौजूद है. बाकी ने सिर्फ खानापूर्ति की  है. 


राजभवन ने मांगी रिपोर्ट

लॉकडाउन की स्थिति में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर राजभवन ने सभी सभी कुलपतियों से 20 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी है. लॉकडाउन के बीच यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई  शुरू करने का निर्देश दिया है. फिर भी सभी इसको हल्के में ले रहे हैं. कोरोना संकट के बीच छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.