Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
29-Dec-2023 06:57 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब बेचने वाले भी नहीं सुधर रहे हैं। शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इसका जीता जाता नमूना गिद्धौर बाजार में देखने को मिला जहां एक शराबी का वीडियो सामने आया है जिसमें युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत नजर आ रहा है।
वह बार-बार यह कह रहा है कि सरकार यदि नौकरी दे तो शराब पीना छोड़ दूं। उसने कहा कि भाई साहब दारू मिलता है तब ना हम पीते हैं। पिता की मौत के बाद से हम मजदूरी कर रहे हैं। मजदूरी करके थक जाते हैं तब शराब पीते हैं। शराबी युवक का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी पहचान गिद्धौर बाजार निवासी सुदामा रावत का पुत्र रूपेश कुमार शराब के रूप में हुई है जो शराब के नशे में सरकार से यह मांग कर रहा है कि हमको नौकरी दीजिये तब नहीं पियेंगें। मजदूरी करके थक जाते हैं इसलिए शराब पीते हैं। शराब मिलता है तब ही हम पीते हैं।
नशे में धुत युवक खुद बता रहा है कि उसने गिद्धौर प्रखंड के ललमटिया गांव में शराब पिया है वहां पर शराब बेचा जाता है साथ ही उसने कहा कि यदि सरकार उसे नौकरी देती है तो वह शराब पीना ही छोड़ देगा। वही इस संबंध में गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि युवक जिस जगह पर शराब बेचे जाने की बात कह रहा है उसे चिन्हित कर छापेमारी की जाएगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यही शराबबंदी है?