ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

बिहार में प्रवचन देते वक्त आया हार्ट अटैक, मंच पर ही चली गई मंदिर के मुख्य सचिव की जान

23-Oct-2022 04:05 PM

CHHAPRA: छपरा में प्रवचन देने के दौरान ही मारुति मानस मंदिर के मुख्य सचिव की मौत हो गई। मारुति मानस मंदिर परिसर में चल रहे हनुमान जयंती समारोह में दौरान मंदिर के मुख्य सचिव और रिटायर्ड प्रोफेसर रणंजय सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उनकी मंत पर ही मौत हो गई। शाम 7 बजे रणंजय सिंह मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और वह मंच पर ही गिर गए।


इस घटना के बाद पूरे मंदर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में रणंजय सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवचन देने के दौरान रणंजय सिंह पूरी तरह से स्वस्थ थे और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उनकी सांसें रूक गईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे मंच पर ही रणंजय सिंह बेसुध हो गए। उनके निधन से जिले के मानस प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। 


बता दें कि रणंजय सिंह ने मारुति मानस मंदिर के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर चुके हैं। छपरा के जगदम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रहे प्रोफेसर रणंजय सिंह लंबे समय से हनुमान जयंती के मौके पर प्रवचन का आयोजन करते रहे थे। रविवार को भी उन्होंने मंदिर परिसर में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया था और इसी दौरान मंच पर प्रवचन देते वक्त मंच पर ही उनकी जान चली गई। इस घटना से जिले के लोग स्तब्ध हैं और इसे ईश्वर की लीला बता रहे हैं।