ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / ‘शुक्र मनाओ कि 10 दिन में सिर्फ चार पुल ही गिरे हैं, दस...

‘शुक्र मनाओ कि 10 दिन में सिर्फ चार पुल ही गिरे हैं, दस तो नहीं’ डबल इंजन सरकार पर तेजस्वी का अटैक

28-Jun-2024 11:46 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार के अररिया में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद से पुल गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ है उसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले 10 दिनों के भीतर चार पुलों के गिरने की घटना पर डबल इंजन सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है।


अररिया, सीवान, मोतिहारी के बाद किशनगंज में पुल का पाया ध्वस्त होने के बाद तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकार को निशाने पर लिया है और पीएम मोदी के साथ साथ सीएम नीतीश कुमार पर भी तंज किया है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सदाचार के कारण मात्र 10 दिन के अंदर बिहार में करोड़ों की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन केवल 4 ही पुल गिरे है’।


उन्होंने आगे लिखा, ‘बीजेपी/NDA की सरकार है तो सत्ता पक्ष और उनका अभिन्न अंग गोदी मीडिया इसे भ्रष्टाचार तो कदापि ही नहीं सकते। डबल इंजन सरकार के पायलट अब कहेंगे कि शुक्र मनाओ कि 10 दिन में 4 ही पुल गिरे है, 10 तो नहीं गिरे है ना। ये पायलट यह भी कहेंगे कि पुल गिरने के दोषी तो विपक्ष और जनता है?’


बता दें कि इससे पहले तेजस्वी ने अररिया, सीवान और मोतिहारी में पुल गिरने की घटना पर सरकार को घेरने की कोशिश की थी औऱ जोरदार हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि 18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उपमुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं हैं, जानकर कर भी क्या लेंगे? ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजनधारी लोग कह देंगे कि पुल ख़ुदक़ुशी कर रहे है या चूहे पुल को कुतर रहे है।