ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

‘सरकार को बदनाम करने की हो रही बड़ी साजिश’ बिहार में पुलों के गिरने पर बोले मांझी- लोकसभा चुनाव के बाद ही क्यों गिर रहे पुल?

29-Jun-2024 02:29 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार में पिछले 10 दिन भीतर पांच पुलों के गिरने पर खूब सियासत हो रही है। विपक्ष दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। आरजेडी नेता हर दिन सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर हमले बोल रहे हैं। पुलों के गिरने पर हो रही सियासत के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का रिएक्शन आया है। जीतन राम मांझी ने इसके पीछ़े बड़ी साजिश की आशंका जताई है और सवाल उठाया है कि आखिर लोकसभा चुनाव के बाद ही पुल क्यों गिर रहे हैं?


अपने संसदीय क्षेत्र गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार में लगातार गिर रहे पुल और उसको लेकर हो रही सियासत पर कहा कि यह चिंता की विषय है कि पुल गिर रहे हैं। आज से 15 दिन या एक महीना पहले पुल क्यों नहीं गिरा, अभी क्यों गिर रहा है? कहीं कोई साजिश तो नहीं है? 


उन्होंने कहा कि लगातार पुल गिर रहा है, क्या सरकार को जानबूझकर कहीं बदनाम करने की साजिश तो नहीं है? इस दौरान मांझी ने ऐसे कई प्रश्न उठाया और कहा कि अपनी तरफ से भारत सरकार सचेत है। जो पुल गिरा है उसके ठेकेदार और इंजीनियर पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है ताकि आगे ऐसी घटना न हो।


वहीं नीट पेपर लीक मामले पर मांझी ने कहा कि जनता के सामने यह बात आई है। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जगह-जगह रेड हो रहे हैं, सरकार उचित कार्रवाई कर रही है। भारत सरकार, सुप्रीम कोर्ट या बिहार सरकार सख्त हो गई है। किसी को बचाने और ना ही किसी को फंसाने जा रही है। आगे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सरकार पुख्ता इंतजाम कर रही है।

रिपोर्ट- नीतम राज