ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

शराबबंदी वाले बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा! पुलिस ने 30 लाख की स्मैक के साथ चार धंधेबाजों को दबोचा

28-Mar-2024 05:42 PM

By First Bihar

ARARIA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन नशे के आदि हो चुके लोग इसकी गिरफ्त से बाहर नहीं आ पा रहे हैं और दूसरे नशों का इस्तेमाल करने लगे हैं। अररिया में पुलिस ने 30 लाख रुपये के स्मैक के साथ 4 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।


पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनखत्ता चौक स्थित एक चाय नाश्ता की दुकान से तीन सौ पांच ग्राम तथा पलासी चौक से तीन ग्राम स्मैक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने चार धंधेबाजों को भी अरेस्ट किया है।


गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 53 हजार सात सौ रुपये कैश, दो बाइक, चार मोबइल को जब्त किया है। अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि बरामद स्मैक की अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपये है। फिलहाल गिरफ्तार धंधेबाजों से पुलिस पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।