ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद

सेक्स रैकेट में 13 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा, आपत्तिजनक हालत में 10 कस्टमर और दलाल भी गिरफ्तार

13-Jun-2020 03:27 PM

KISHANGANJ :  बिहार में कोरोना संकट के बीच सेक्स रैकेट के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं. भागलपुर में जिस्म व्यापार के बाद किशनगंज में पुलिस ने एक बड़े धंधे का खुलासा किया है. पुलिस ने इस धंधे में शामिल 13 लड़कियों और महिलाओं को भी पकड़ा है. इनके साथ कस्टमर और दलाल भी दबोचे गए हैं. पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है.


मामला किशनगंज जिले के आदर्श थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने एक रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर सेक्स रैकेट के मामले का खुलासा किया है. जिस्म व्यापार में शामिल कई लड़कियों और महिलाओं के साथ-साथ दलाल और कस्टमर को अरेस्ट किया गया है. इसमें 13 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने इस दौरान देह व्यापार के दलदल में फंसी चार लड़कियों को मुक्त करवाया है. बताया जा रहा है कि इन चारों को जबरन प्रताड़ित कर देह व्यापार करवाया जा रहा था.


पुलिस ने किशनगंज आदर्श थाने में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. किशनगंज पुलिस एसपी कुमार आशीष ने बताया कि, उन्हें अनैतिक देह व्यापार संचालन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने हेडक्वॉटर डीएसपी के नेतृत्व में मौके पर टीम बनाकर भेजा. गिरफ्तार 23 लोगों में तीन दलाल भी शामिल है, जिसमें से दो महिला दलाल, साथ ही, एक पुरुष दलाल मोहम्मद कैयूम शामिल है. छापेमारी के दौरान 13 महिला और दस पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए.


पुलिस कप्तान ने बताया कि, मोहम्मद कैयूम अपराधकर्मी है. इसका देह व्यापार से जुड़ा कई आपराधिक इतिहास किशनगंज थाने में दर्ज है. इनके द्वारा देह व्यापार में गलत तरीके से धन अर्जित किया गया है, जिसे सीजर का प्रस्ताव भेजा जाएगा. साथ ही, उन्होंने बताया कि, देह व्यापार से जुड़े दलालों पर आगे भी नकेल कसा जाएगा.