Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
15-Apr-2023 01:19 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल हत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है। घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र की है।
मृतक शिक्षक की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बभनगामा महेश गांव निवासी योगेंद्र राम के बेटे शिव सक्सेना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाग लेकर देर शाम शिक्षक अपने घर लौट रहे थे, तभी ग्वालपाड़ा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
उधर, सरेआम शिक्षक की हत्या की खबर सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और NH 106 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि थाने के पास अपराधियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया और पुलिस प्रशासन अबतक कुछ नहीं कर पाई है हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया।
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शिक्षक की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसपी राजेश कुमार ने जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।