ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में हथियारों के साथ रील बनाने का ट्रेंड बढ़ा! पुलिस की सख्ती का नहीं दिख रहा असर

14-Oct-2023 06:20 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध हथियारों के साथ रील बनाने का सिलसिला नहीं थम रहा है और अवैध हथियारों के साथ रील बनाना एक ट्रेंड बनता जा रहा है। अवैध हथियार के साथ रील बनाने और फोटोशूट कराने में लड़कों के साथ साथ अब युवतियां भी पीछे नहीं हैं। सहरसा से भी आजकल हथियारों के साथ रील बनाने और फोटोशूट कराने का ट्रेंड बढ़ गया है।


सहरसा में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की को फोटो तेजी से वायरल हो रही है। लड़की अपने हाथ में पिस्टल लेकर पोज देती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में एक युवक हांथ में देसी कट्टा लेकर दिख रहा है जबकि तीसरी तस्वीर में दो युवक हाथों में कट्टा लेकर रील बना रहे हैं। 


पिस्टल के साथ जिस युवती का फोटो वायरल हो रह है वह बिहरा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि दूसरी तस्वीर जिसमें एक युवक हांथ में कट्टा लेकर पोज दे रहा है वह बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र का रहने वाला है वहीं कट्टा के साथ तीसरी तस्वीर में रील बनाते दिख रहे दोनों लड़के सौरबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय पुलिस वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहे युवक-युवती की पहचान करने में जुट गई है हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।