ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म: बदमाशों ने थाने के गेट से महिला को उठाया, सुनसान जगह पर किया गैंगरेप

05-Feb-2024 03:21 PM

By First Bihar

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। छपरा में हुई एक वारदात से ऐसे प्रतीत हो रहा है कि बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। बेखौफ बदमाशों ने थाने के गेट से एक महिला को अगवा कर लिया और चंवर में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश महिला को छपरा से उठाकर सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र स्थित हाथोपुर चंवर ले गए और वहां वारदात को अंजाम दिया।


दरअसल, रिवीलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंची थी। गांव के कुछ दबंग महिला की बहन को परेशान करते थे। जिसको लेकर पीड़िता ने रिविलगंज थाने में गांव के ही विष्णु देव राय और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी। शनिवार को पीड़ित महिला पूछताछ के लिए थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष द्वारा थोड़ी देर में आने की बात कही।


इसके बाद महिला वापस अपने घर लौटने के लिए थाने के गेट से बाहर निकली दबंगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे सीवान के दुरौंधा स्थित हाथोपुर चंवर ले गए। 6 बदमाशों ने महिला से बारी बारी रेप किया और महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।