Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
15-Aug-2020 10:20 AM
PATNA: बिहार में अब प्लाज्मा डोनर को सरकार 5 हजार रुपए का इनाम देगी. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद इसकी घोषणा की है. बिहार में कोरोना मरीजों का इलाज प्लाज्मा से किया जा रहा है. ऐसे में प्लाज्मा डोनर को प्रोत्साहित करने के लिए सीएम ने इनाम देने का एलान किया है.
एम्स में हो रहा इलाज
प्लाज्मा थेरेपी से पटना एम्स में इलाज हो रहा है. बताया जा रहा है कि अब तक 125 से अधिक लोगों ने प्लाज्मा डोनरों ने अब तक पटना एम्स में प्लाज्मा दान किया है. इससे 58 अति गंभीर संक्रमित कोरोना मरीज का इलाज किया गया है. प्लाज्मा थेरेपी के इलाज से अब तक 34 अति गंभीर मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जो इलाज में कारगर साबित हो रहा है.
प्लाज्मा थेरेपी इलाज
यह राशि वैसे प्लाज्मा डोनरों को दी जाएगी, जो स्वेच्छा से अपना प्लाज्मा लोकहित में कोरोना पीड़ित को दान करने के लिए सामने आएंगे. प्लाज्मा थेरेपी अति गंभीर कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए की जाती है. इस थेरेपी के तहत पूर्व में संक्रमित होकर स्वस्थ हो चुके मरीज द्वारा दिये गए रक्त से प्लाज्मा को अति गंभीर मरीजों के शरीर में चढ़ाया जाता है. इससे मरीज के शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है, जो कोरोना संक्रमण समाप्त करने में सहायक होता है.
बुजुर्ग और बच्चों को बाहर नहीं निकलने की दी सलाह
सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना संकट को लेकर बिहारवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी. नीतीश मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने का सलाह दी. सीएम ने कहा कि 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर बाहर नहीं निकले. गांधी मैदान के कार्यक्रम में कोरोना को लेकर बुजुर्ग और बच्चों की एंट्री पर रोक लगाई गई थी.