ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में सनकी पिता की हैवानियत: धारदार हथियार से दो बेटियों का गला रेता, बाल-बाल बची जान

06-Nov-2023 05:41 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एक पिता की हैवानियत सामने आई है। सनकी पिता ने मामूली बात पर अपनी ही दो बेटियां का धारदार हथियार से गला रेत दिया और उनकी जान लेने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कैमूर के सवार थाना क्षेत्र के रामपुर की है।


बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सोनू सिंह ने पारिवारिक विवाद में अपने 16 वर्षीया बेटी मानसी कुमारी और 7 वर्षीय बेटी माया को धारदार हसुआ से गला रेतने की कोशिश की। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए कैमूर से रोहतास के सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। 


घायल बड़ी बहन मानसी कुमारी ने बताया कि जब वह अपने बुआ के घर से लौटी तो उसके पिता सोनू सिंह आग बबूला थे और किसी पारिवारिक बात पर घर में रखें हसुआ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे छोटी बहन माया तथा खुद मानसी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है। छोटी बच्ची माया की हालत नाजुक बताई जा रही है।