ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
03-Jul-2024 01:06 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: रोहतास के सासाराम में एक पिता ने अपने ही बेटे की पीट-पीटकर जान ले ली। आपसी विवाद के बाद आरोपी पिता आपे से बाहर हो गया और लाठी-डंडे से वार कर बेटे की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्हऊ गांव की है।
मृतक की पहचान कुम्हऊ गांव निवासी जयराम पासवान के बेटे रवि पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि पासवान दिल्ली तथा अन्य बड़े शहरों में मजदूरी का काम करता है। वह समय-समय पर अपने कमाई का पैसा घर भेजता रहा है। तीन दिन पहले रवि पासवान अपने घर आया और पिता से पैसों का हिसाब मांगने लगा और देखते ही देखते बात बढ़ गई।
इसी दौरान पिता ने बेटे रवि पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। आरोपी की पत्नी ने अपने पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए शिवसागर थाना में केस दर्ज करा दिया है। इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।