ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार में फिर सरकारी अस्पताल की लापरवाही, बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिलाओं को...

बिहार में फिर सरकारी अस्पताल की लापरवाही, बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर सुलाया

22-Dec-2022 03:21 PM

MADHEPURA : बिहार के खगड़िया जिले के बाद अब मधेपुरा से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की एक तस्वीर सामने आई है। यहां महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद उन्हें ज़मीन पर सुला दिया गया। कड़ाके की ठंड के बीच भी महिलाओं ने ज़मीन पर लेटकर पूरी रात गुजारी। अस्पताल के जमीन पर परिजनों ने पुआल बिछा दिया, जहां ऑपरेशन के बाद महिलाओं को सुलाया गया। 



दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के कारनामे का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खगड़िया जिले में महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद उन्हें ज़मीन पर सुला दिया गया था। इस बार ऐसा ही मामला मधेपुरा से आया है। महिलाओं के लिए यहां बेड तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। यहां कि स्थिति देख महिलाओं में जमकर आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर हम घर से पुआल लेकर नहीं आते तो हमें पूरी रात ऐसे ही जमीन पर रात काटनी पड़ती। 



महिलाओं ने बताया कि रात में उनका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद वहां न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही देखभाल करने के लिए कोई स्टाफ। यहां केवल एक नर्स के भरोसे सब कुछ छोड़ दिया गया था। मामला सदर प्रखंड के मुरहो पीएचसी का है, जहां पिछले मंगलवार को 13 मरीजों का परिवार नियोजन का ऑपरेशन हुआ था।