ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

सोना तस्करों के खिलाफ DRI का बड़ा एक्शन: कार से पकड़ा पौने तीन करोड़ का गोल्ड, बांग्लादेश से भारत पहुंची थी खेप

10-Mar-2024 01:04 PM

By First Bihar

GAYA: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने सोना तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने गया में छापेमारी कर एक कार से करीब पौने तीन करोड़ रुपए का सोना जब्त किया है। सोना की खेप सीमा पार बांग्लादेश से भारत पहुंची थी, जिसे ग्वालियर ले जाया जाना था लेकिन इससे पहले ही डीआरआई ने सोना तस्करों को धर दबोचा।


दरअसल, डीआराई के मुंबई जोन को सोना तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। मुंबई की डीआरआई ने पटना में अपनी टीम से संपर्क साधा और जानकारी शेयर की। इसके बाद पटना से डीआरआई की टीम गया पहुंची और शेरघाटी के सवकला टोल प्लाजा के पास तस्करों को धर दबोचा। डीआरआई की टीम ने कार में बैठे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कार को भी जब्त कर लिया है।


टीम ने कार के भीतर बने गुप्त जगह से 3987.300 ग्राम के सोना के 22 बिस्किट और 8 कटे हुए टुकड़े बरामद किए हैं, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपए से अधिक है। DRI  की टीम ने तस्करों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया है कि सोना की खेप बांग्लादेश से भारत लाई गई थी। डीआरआई तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।